फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस-आप में सीटों पर अटकी बात, केजरीवाल से बात के बाद फाइनल होगा गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन को लेकर दीपक बाबरिया और राघव चड्ढा के बीच फिर हुई बैठक
विज्ञापन

आप दस से कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं, कांग्रेस नहीं देना चाहती इतनी सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं को देखते हुए बुधवार को आप नेता व सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक बार फिर बैठक की। बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी दस से कम सीटों पर मानने के लिए तैयार नहीं हो रही। वहीं, कांग्रेस इतनी सीटें देने को राजी नहीं है। कांग्रेस आप को पांच से सात सीटें दे सकती है।
बैठक के बाद दीपक बाबरिया ने कहा कि गठबंधन पर बातचीत जारी है। समझौता अच्छा होना चाहिए। वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टी कुछ भी करेगी। आप नौ से दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वीरवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई है। उम्मीद है कि वह कल बाहर आ जाएंगे। उनके बाहर आने के बाद गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची वीरवार को जारी कर सकती है। पहली सूची में 45 से 50 नाम हो सकते हैं। इनमें ज्यादातर सिटिंग विधायकों के नाम होंगे। कांग्रेस एक-दो विधायकों के ही टिकट काट रही है। वहीं, कांग्रेस के थिंक टैंक ने विनेश को चुनाव लड़वाने पर भी विचार किया। पार्टी सपा, एनसीपी को भी एक से दो सीटें देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें