चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में चमोली पर्वतीय विकास परिषद की ओर से वार्षिक स्मारिका गढ़-सुधा के 19वें अंक का विमोचन रविवार को किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। हास्य कलाकारों ने लोगों को खूब हंसाया। स्कूली विद्यार्थियों ने गढ़वाल की संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। राकेश चंद्र सेवमाल और भूपेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
चमोली पर्वतीय विकास परिषद के महासचिव संजीव बेंजवाल और चेयरमैन गुणानंद सेमवाल ने बताया कि गढ़-सुधा स्मारिका के संपादन मंडल के राकेश चंद्र सेमवाल, भूपेंद्र शर्मा, राकेश बेंजवाल, उपेंद्र बेंजवाल, बिक्रम सिंह बिष्ट ने विमोचन किया। इस अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, गुरबख्श रावत, हीरा नेगी, देवेश मौदगिल को सम्मानित किया गया। चमोली परिषद की ओर से चंडीगढ़ की सभी गढ़वाली संस्थाओं के प्रधान और महासचिव को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।