फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर में ‘ताजमहल का टेंडर’ कल

Sat, 26 Mar 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
थियेटर, प्ले, ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आज के  समय में शाहजहां को ताजमहल बनवाना पड़ता तो सरकारी दफ्तरों में उनको किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इसी को लेकर समवाद थिएटर ग्रुप के सदस्य रविवार शाम को टैगोर थिएटर में नाटक ‘ताजमहल का टेंडर’ का मंचन करेंगे।
विज्ञापन


नाटक का मंचन रविवार शाम को 6.30 बजे से होगा। इसकी अवधि दो घंटे की होगी। जिसमें एक घंटे के बाद दस मिनट का इंटरवल होगा।  नाटक में 14 किरदार होंगे। निर्देशन कुलदीप शर्मा ने किया है। नाटक को अजय शुक्ला ने लिखा है। इसके बारे में ज्यादा कुछ न बताते हुए नाटक के निर्देशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज के सरकारी तंत्र पर कटाक्ष करता यह कॉमेडी नाटक होगा।

एंट्री पूरी फ्री है। नाटक के कलाकारों ने बताया कि प्रशासन ने हर महीने के आखिरी रविवार को ‘जसपाल भट्टी कॉमेडी संडे’ के रूप में मनाने का फैसला किया है, उसी के तहत मार्च के आखिरी संडे को इस नाटक का मंचन होगा। इससे साल में एक बार जसपाल भट्टी को याद करने के बजाय अब हर रविवार जसपाल भट्टी को याद किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें