फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 मुकाबला : अफगानिस्तान की टीम पहुंची शहर, 35 फीसदी बिक गए टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में हिस्सा लेने अफगानिस्तान की टीम रविवार को शहर पहुंच गई। मुकाबला 11 जनवरी को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए ) के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अभी तक 35 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम कप्तान इब्राहिम जादरान की अगुवाई में टीम दोपहर 3 बजे के करीब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद टीम आईटी पार्क स्थित होटल के लिए रवाना हो गई। अफगानिस्तान की टीम में कप्तान के अलावा विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ इकराम अलीखिल, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नवीन उल हक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद सलीम और अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। वहीं, इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के 9 जनवरी को शहर पहुंचे की संभावना है।
विज्ञापन


आज से करेगी अभ्यास
अफगानिस्तान की टीम सोमवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। टीम पीसीए स्टेडियम में बैक साइड वाले एरिया में नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करेगी।

पीसीए स्टेडियम के अलावा सीपी 67 मॉल और मीना बाजार मनीमाजरा में भी मिल रहे टिकट
टी- 20 मुकाबले के लिए रविवार को टिकट बिकने का क्रम जारी रहा। पीसीए स्टेडियम के काउंटर पर सोमवार को 35 प्रतिशत टिकटें बिकीं। वहीं इस मैच के लिए टिकट पीसीए स्टेडियम के काउंटर के अलावा सीपी 67 मॉल मोहाली और मीना बाजार मनीमाजरा में मिल रहे हैं।
विज्ञापन


होम ग्राउंड पर खेलेंगे शुभमन गिल
11 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी हैं। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। टीम में विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है। गिल होम ग्राउंड पर क्रिकेट प्रशंसकों के सामने होंगे।
भारतीय टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें