फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी के पत्तों पर बनी 'ओम' की आकृति, लोग बता रहे चमत्कार! दर्शन को पहुंच रही भीड़

Fri, 29 Nov 2019 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
तुलसी के पत्तों पर बनी ओम की आकृति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुधियाना के साहनेवाल स्थित एक घर में लगे तुलसी के पौधे के दो पत्तों पर ओम चिह्न बन गया। इस खबर से आसपास के लोग तुलसी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर कोई इसे एक चमत्कार बता रहा है। दर्शन करने पहुंच रहे लोग तुलसी की पूजा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


साहनेवाल निवासी राज कुमार ने बताया कि उनके घर में ठाकुर जी विराजमान है। इसलिए हर रोज वह खुद और उनकी पत्नी ठाकुर जी की पूजा करते हैं। उनके घर में दो तुलसी के पौधे भी लगे हैं। उनकी पत्नी मानसी हर रोज उनकी पूजा करती है। 

गुरुवार की सुबह वह ठाकुर जी की पूजा रहे थे, तो उनकी पत्नी तुलसी के पौधे को पानी देने के लिए गई। अचानक उसने आवाज लगाकर तुरंत बाहर आने के लिए कहा। बाहर जाकर उनकी पत्नी ने दिखाया कि तुलसी के दो पत्तों पर ओम बना दिखाई दे रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों का वहां पर दर्शन के लिए तांता लगना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें