फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL के मुद्दे और हरियाणा हिंसा पर कांग्रेस नेताओं के तीखे वार

Tue, 15 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा में हुई हिंसा और सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने तीखा हमला बोला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने रविवार शाम को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जाट आरक्षण मामले से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही। एसवाईएल के मामले में भी सरकार को हरियाणावासियों के हितों का ध्यान रखते हुए मसौदा तैयार करना चाहिए। इन मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं, किरण चौधरी ने कहा कि सरकार दोनों फ्रंट पर विफल रही है। सरकार प्रदेश में मौजूदा हालात को सुधारने की बजाय दूसरे कार्यों की तरफ ध्यान दे रही है।

उन्होंने सलाह दी कि यह समय प्रदेश के हालात में सुधार की कोशिश और लोगों के जख्म पर मरहम लगाने का है, न कि राजनीति का। एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का भी हक है। इसका जल्द से जल्द हल निकाला जाना चाहिए। चंडीगढ़ सेक्टर-36 में अंबेडकर जयंती समारोह के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शकील अहमद और कुमारी सैलजा ने भी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


चुनावी स्टंट है एसवाईएल: सैलजा
कुमारी सैलजा ने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल वहां के लोगों को बरगला रही है। यह महज चुनावी स्टंट है, जिस पर हरियाणा को कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे लागू करने की दिशा में पहल करनी चाहिए। यह प्रदेशवासियों का हक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें