पंजाब कला परिषद के नए चेयरमैन स्वर्णजीत सिंह सवी ने वीरवार को पदभार संभाला। पंजाब सरकार के संस्कृति विभाग के सचिव एमएस जग्गी की अध्यक्षता में हुई जनरल काउंसिल की बैठक में स्वर्णजीत सिंह को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया।
नवगठित कमेटी में डॉ. योगराज को उप चेयरमैन और डॉ. रवेल सिंह को सचिव सचिव बनाया है। सवी ने परिषद के स्थापना से लेकर अब तक वे 13वें चेयरमैन बने हैं। सवि को साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त है। उनकी रचनाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं। वह कवि, फोटोग्राफर, डिजाइनर और मूर्तिकार हैं। उनकी पंजाबी कविता मन दी चिप के लिए उन्हें भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
बैठक में पंजाब संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष के रूप में अश्वनी को चुना गया है। गुरदीप धीमान को ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और डॉ. आत्म रंधावा को पंजाब साहित्य अकादमी के प्रधान बनाए गए हैं। इसके अलावा कला परिषद की अगुवाई में सिनेमा और डिजिटल आर्ट्स की एक नई संस्था का भी गठन किया गया है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और टीवी कलाकार हरजीत सिंह इस अकादमी के अध्यक्ष होंगे। मौके पर परिषद की कार्यकारिणी कमेटी के तीन नए सदस्य चुने गए हैं। इनमें अमरजीत ग्रेवाल, बचन बोदिल और राजू विलियम के नाम शामिल हैं। डॉ. प्रवीण कुमार पंजाब कला परिषद के संयुक्त सचिव चुने गए हैं।