फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन में मिला लावारिस बैग, रेलवे और पुलिस में हड़कंप

Thu, 28 Jan 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में पठानकोट रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस बैग मिलने से रेलवे और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस ने डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में बैग को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, धोलाधार एक्सप्रेस धुंध के चलते ढाई घंटे की देरी से पठानकोट पहुंची थी। इसी दौरान जब कर्मचारी ट्रेन के डिब्बों को साफ करने के बाद लॉक कर रहे थ। इस दौरान कर्मचारियों को एक डिब्बे में लावारिस बैग मिला। कर्मचारियों ने बैग डिब्बे से बाहर फेंक दिया और जेई हरीश कुमार के माध्यम से जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ ने पूरे स्टेशन को खाली करवा दिया और एसएसपी पठानकोट को इसकी सूचना दी। इस पर एसएसपी आरके बख्शी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया तो घंटी बजने लगी। इस पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। बैग सूंघने पर डॉग स्क्वायड वहीं पर बैठ गया।
विज्ञापन


शक होने पर पुलिस ने बैग के इर्द गिर्द रेत की बोरिया लगा दी और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने बैग की अच्छे से तालाशी ली तो उसमें से तीन जोड़ी बूट, दो चादर और एक आर्मी दरी बरामद हुई। जीआरपी ने बैग को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच करने पर फौजी का निकला बैग, भूल गया था

लावारिस बैग फौजी गौरव बावा पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी नलूंगा मीरथल का था। वह किसी काम से पठानकोट आया था। जल्दबाजी के चक्कर में वह अपना बैग ट्रेन में ही भूल गया। जब उसे याद आया, तो सबसे पहले उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी और पठानकोट रेलवे स्टेशन पहुंचा।

पूरा स्टेशन खाली कराया गया
रेलवे स्टेशन पठानकोट पर लावारिस बैग मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ व जिला पुलिस ने पूरे स्टेशन को खाली करवा दिया। पुलिस को स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक किसी भी व्यक्ति को स्टेशन में नहीं आने दिया और सिटी स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों को पिछले रेलवे स्टेशन पर ही रोकने के आदेश दे दिए।

रेलवे स्टेशन पर मिला बैग किसी जवान का है। वहीं इस बैग में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बैग और उसमें मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
- आरके बख्शी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें