फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर सरकार बदलती : डॉ. सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवारों और पदाधिकारियों संग की चुनाव की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में यदि इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर सरकार बदलती और भाजपा की विदाई होती। अब प्रदेश से भाजपा को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी। गुप्ता रविवार को झज्जर में भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चुनाव जाति और धर्म के नाम पर बांटा गया। यही कारण था कि आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहा। परंतु ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस उससे कम मार्जिन से हारी, जितने वोट आम आदमी पार्टी को मिले। उन्होंने कहा कि आप ने जजपा से ज्यादा वोट लिए हैं। वहीं इनेलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट हासिल किए। बैठक में तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे। पार्टी आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव हरियाणा में लड़ेगी। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी और हरियाणा की खुशहाली के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें