फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में खुलासा: हाईकोर्ट के शौचालय स्वच्छ, चंडीगढ़ के नहीं

Tue, 22 Mar 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टॉयलेट - फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रशासन और नगर निगम के किसी भी सरकारी कार्यालय के टायलेट को बेस्ट अवॉर्ड नहीं मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशासन और नगर निगम की टीम की ओर से शहर के 227 सरकारी इमारतों के टायलेट का सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद मंगलवार को टॉप-1 और 2 के परिणाम की घोषणा की गई। प्रतियोगिता काफी कड़ी रही है।  
विज्ञापन
सर्वे में प्रशासन और नगर निगम का कार्यालय टॉप-1 में जगह बनाने में नाकाम रहा। पहले 4 नंबर पर जो सरकारी कार्यालय आए हैं। उनमें सेक्टर-1 स्थित पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, पंजाब और हरियाणा विधानसभा हाल की इमारत, सेक्टर-17 के आयकर भवन और सेक्टर-17 की पुरानी जिला अदालत के कांप्लेक्स शामिल हैं। जबकि दूसरे स्थान पर पंजाब व हरियाणा सिविल सचिवालय की इमारत रही है। सर्वे के बाद ये परिणाम शहरी विकास मंत्रलाय के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत चिह्नित किए गए हैं।
निगम के शौचालयों की खस्ता हालत
सर्वे करने वाली टीम में प्रशासन और नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी शामिल थे। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि सेक्टर-17 स्थित नगर निगम की अपनी इमारत के टायलेट काफी खस्ता हालत में हैं। जिसकी सफाई का स्टैंडर्ड भी अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन किन चीजों को परखा गया
कितने यूरिनल स्टैंड्स हैं और उनमें कितने काम कर रहे हैं।
कितनी टायलेट की सीट हैं और उन सीटों में कितनों के टैप चल रहे हैं
कितने टायलेट की फ्लशिंग व्यवस्था ठीक है
कितने टायलेट हाइजेनिक स्थिति में चल रहे हैं
हाथ धोने के लिए कितने हैंड वॉश बेसन हैं और उनमें कितने चल रहे हैं
कितनों में अनचाहे कमेंट और सामग्री लगी है
इमारतों के परिसर में सूखे और गीले के लिए कितने डस्टबिन हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें