फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांडः चार और आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 19 Dec 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीम टांक हत्याकांड के संगीन मामले से जुड़े करीब आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों में से चार ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही मामले में दर्ज सभी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी इंद्र मोहन भट्टी व डीएसपी वीरचंद ने बताया कि पिछले दिनों से पुलिस टीमों द्वारा लगातार की जा रही छापामारी के दबाव में आकर शुक्रवार को चार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

इसमें गुरप्रीत उर्फ मेलू और सुरजीत उर्फ सुखा दोनों निवासी गांव बहादुरखेड़ा, मंदीप उर्फ मोनू निवासी गांव केराखेड़ा तथा मोहल्ला अजीमगढ़ अबोहर निवासी राजिंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व गिरफ्तार किए जा चुके मनप्रीत उर्फ मीता पुत्र मुकंद सिंह को आज अदालत में पेश किया गया जिसे चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक 12 आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। उनमें कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि बाकी सभी आरोपियों को भी शीघ्र काबू किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें