पंजाब का एक गांव, जो तीन ओर से पाकिस्तान से घिरा
- फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाईअलर्ट के चलते सबसे पहले एक ऐसे गांव को खाली कराया गया, जो तीन ओर से पाकिस्तान से घिरा है। ये गांव हैं सतलुज दरिया पार सीमांत गांव मुहार जमशेर, जो तीन तरफ पाकिस्तान से घिरा हुआ है। चौथी तरफ से दरिया है। इस गांव को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है।
यही नहीं जीरो लाइन के पास गांव बेरीवाला, नूरन व तेजा रूहेला बसे हैं इन्हें भी खाली करवा लिया गया है। प्रशासन ने सीमांत गांव गट्टी-तीन, रेतेवाली ढाणी, झंझड़ भैणी, राम सिंह वाली भैणी, दोना नानका खाली करवा लिए गए हैं। कुछेक लोग पशुओं और धान की फसल के लिए गांव में बैठे हैं।