फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एडवांस कार्डियक सेंटर की ओटी बंद होने से 15 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी टली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर की ओटी में लगी आग के कारण 15 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी टल गई है। स्थिति यह है कि जिन को मुश्किल से सर्जरी की डेट मिली थी उन्हें अब भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि फिलहाल ओटी नंबर दो शुरू होने में एक हफ्ते का और समय लगेगा। वही ओटी नंबर दो से अटैक ओटी 1 मंगलवार से संचालित होने लगेगी। बता दें कि एडवांस कार्डियक सेंटर के चौथे तल पर स्थित ओटी में शनिवार की दोपहर को एक मरीज की सर्जरी के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें मरीज को ओटी के बगल में स्थित आईसीयू में शिफ्ट कर उसकी सर्जरी पूरी की गई। फिलहाल मरीज अब भी आईसीयू में डॉक्टरों की गहन देखभाल में है। वहीं, आग के कारण ओटी नंबर दो और उससे जुड़ी हुई ओटी नंबर एक शनिवार से बंद कर दी गई थी। वहीं ओटी नंबर दो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है। इसके मरम्मत का कार्य इंजीनियरिंग विभाग तेजी से कर रहा है। लेकिन उसे शुरू होने में अभी एक हफ्ते का समय लगेगा। कार्डियक सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार ओटी में प्रतिदिन 6 से 7 मरीजों की हृदय संबंधी सर्जरी होती है। ऐसे में लगभग 10 दिनों तक ओटी बंद रहने के कारण तीन से चार दर्जन मरीज को सर्जरी के लिए अगली डेट देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें