चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के सामाजिक अध्ययन शिक्षक सुरेंद्र पाल को दिल्ली में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए विचार के आधार पर दिया गया। उन्हें नई दिल्ली स्थित आईआईटी के डोगरा के हॉल में श्री अरबिंदो सोसाइटी और एचडीएफसी बैंक के कार्यक्रम ‘शून्य से सशक्तीकरण’ में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल की ओर से सम्मानित किया गया। सुरेंद्र पाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान उसे पोषित कैसे करें संबंध में विचार प्रस्तुत किए, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के कौशल का विकास किया जा सके।