फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई को सूरज ने बनाया कनेक्ट एड, इस प्लेटफार्म पर कोई भी शिक्षक अपनी योग्यता के आधार पर पंजीकरण कर सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इस समय ऑनलाइन माध्यम से ही विद्यार्थी पढ़ाई कर पा रहे हैं। इसके लिए तमाम प्लेटफार्म हैं लेकिन उस पर खर्च अधिक आ रहा है। इसी को देखते हुए टीम मिशन एड के कार्यकर्ता सूरज ने ऑनलाइन प्लेटफार्म बनाया है। इसका नाम कनेक्ट एड रखा है। शिक्षक अपना पंजीकरण इस पर कराकर विद्यार्थियों को सीधे पढ़ा सकते हैं। शिक्षकों के लिए इसका कोई चार्ज भी नहीं है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थानों में जूम, गूगल, सिस्को आदि प्लेटफार्म का प्रयोग हो रहा है। हालांकि इनमें अधिक विद्यार्थियों को नहीं जोड़ा जा रहा है। शिक्षक अपने नोट्स आदि का वीडियो या पावर प्वाइंट बनाकर यूट्यूब पर डाल रहे हैं। उनके जरिये विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। कार्यकर्ता सूरज ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई बिना किसी बाधा के हो जाए, यह बड़ी बात है। उन्होंने जो प्लेटफार्म तैयार किया है, उस पर कोई भी योग्यताधारी शिक्षक अपना पंजीकरण करा सकता है और छात्र उन शिक्षकों की रेटिंग देखकर उनसे पढ़ सकते हैं। यह एक तरह से ट्यूशन का भी काम करेगा। कनेक्ट एड ने एक तरह से पुल का काम किया है। इसकी लांचिंग टीम मिशन ने कर दी है। सूरज ने बताया कि इसके जरिये लाखों विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें