चंडीगढ़।
नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया ने सार्वजनिक स्थानों के बजाय अपने घरों में कुत्तों को खाना खिलाने के फैसले का समर्थन किया है। एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल वोहरा का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए निर्देश स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि यह निर्देश काफी अच्छा है। इस तरह से देखभाल करने से पशु कल्याण को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और महासचिव अमित जैन ने आरडब्ल्यूए से न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित, दयालु व सामंजस्य पूर्ण सह अस्तित्व को बढ़ाना देने में सहयोग करने का आग्रह किया है।