फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत अपनेआप में फिल्म इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुछ कर दिखाने की चाहत आपको आपकी मंजिल तक जरूर पहुंचा देता है। बस जज्बा होना चाहिए और ऐसा ही जज्बा दिखाया है बठिंडा के गुरु भुल्लर ने। उन्होंने अपने डेब्यू फिल्म यूआरआई के बाद सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नई फिल्म ‘दरबार’ को साइन किया है। फिल्म में रोल के बारे में जानकारी देते हुए गुरु भुल्लर ने कहा कि वे पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। ये मूवी यूथ के लिए एक इंस्पिरेशन साबित होगी। गुरु भुल्लर ने कहा, रजनीकांत अपनेआप में एक फिल्म इंडस्ट्री हैं। इसे लफ्जों में बया करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, उनके साथ काम करना एक सपने जैसा था। वे अपने को-एक्टर्स को स्पोर्ट करते हैं। सेट के दौरान अगर किसी से कोई गलती हो भी जाती थी तो वो बड़े प्यार से समझाते थे। एक्टर के साथ सिंगर गुरु भुल्लर ने बताया कि जितना प्यार वे एक्टिंग से करते है, उतना ही प्यार वे सिंगिंग से भी करते है। उन्होंने 2016 से अब तक तीन गाने गाए हैं। इनमें चुन्नी नाल सलाह उनका पहला गाना था, चादरा दूसरा और तीसरा गाना सिप सिप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें