फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिन बाद निकली धूप, तीन डिग्री चढ़ा पारा, शाम को चली हवाओं ने ढाया सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को तीन दिन बाद धूप निकली। इस वजह से दिन में लोगों को भीषण सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को फिर शीतलहर चलने लगी। नववर्ष की पहली धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा। शहर का अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने मंगलवार को दिसंबर माह के औसत आंकड़े भी जारी किए। घने कोहरे से अब राहत मिलने लगी है। हालांकि चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने बुधवार को मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

शहर में ठंड की वजह से जनजीवन अभी भी प्रभावित है। शाम को चली सर्द हवाओं ने आमजन की कंपकपी छुड़ा दी। पिछले कुछ दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी शहरवासियों को कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

दिसंबर माह में सामान्य से दोगुनी हुई बारिश, टूटा आठ साल का रिकॉर्ड
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने मंगलवार को दिसंबर माह के औसत आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार दिसंबर माह में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई। इससे आठ साल का रिकॉर्ड टूटा है। सामान्यतः दिसंबर में 15.6 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार 32.4 एमएम बारिश हुई है। आखिरी बार दिसंबर 2014 में 90 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में 32.4 एमएम बारिश हुई है। दिसंबर 2022 में 0.3 एमएम, 2021 में 0.5, 2020 में 9.5, 2019 में 29.4, 2018 में 6.3, 2017 में 14.8, 2016 में 22.8, 2015 में 0.3 एमएम बारिश हुई थी। दिसंबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और औसत अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बुधवार - 14 - 10
वीरवार - 15 - 9
शुक्रवार - 16 - 9
शनिवार - 16 - 10
रविववार - 16 - 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें