चंडीगढ़। सनराइजर्स टीम ने फाइनल मैच में किंग्स इलेवन को छह विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह प्रतियोगिता नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन जीएमसीएच- 32 की ओर से आयोजित की गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन की टीम 17.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संजय ने सर्वाधिक 21 रन बनाए जबकि सनराइजर्स टीम के नरेंद्र बड़जाती ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी सनराइजर्स टीम ने चार विकेट खोकर 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरनचंद सैनी ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। संजय ने किंग्स इलेवन टीम के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए। सनराइजर्स टीम के कप्तान संदीप यादव ने विजेता ट्रॉफी हासिल की। मैन ऑफ द फाइनल व मैन ऑफ द सीरीज नरेंद्र बड़जाती बने। इनके अलावा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक विनोद यादव और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मुकेश काजला रहे।
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : चैलेंजर टीम बनी विजेता
वहीं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चैलेंजर टीम ने क्वींस इलेवन को 10 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर टीम ने 66 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी क्वींस इलेवन केवल 56 रन ही बना सकी। चैलेंजर टीम की सुमन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। वहीं मैत्री ने 25 रन बनाए। क्वींस इलेवन की शीला ने एक विकेट लिया। चैलेंजर टीम के लिए सुमन ने एक विकेट भी लिया। नर्सेज वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान डबकेश कुमार ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सबको धन्यवाद दिया।