अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच बने अभिमन्यु
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सनराइज क्रिकेट अकादमी और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी की टीमों ने शुक्रवार को अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले डेराबस्सी स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए।
यह टूर्नामेंट बाल कृष्ण दास की याद में कराया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। दिन के पहले मैच में सनराइज क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट बैश अकादमी को 33 रनों से हराया। अभिमन्यु मैन ऑफ द मैच रहे। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट अकादमी की टीम ने 29.3 ओवर में 161 रन बनाए। टीम से मृदुल चावला ने शानदार 71 रन जबकि विक्रमजीत ने 21 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज सत्यम ने 18 रन देकर 4 विकेट, कृष ने 3 विकेट जबकि सुनील वर्मा और गगनप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट बैश अकादमी की पूरी टीम 24.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। करन यादव ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। वहीं, सनराइज के गेंदबाज अभिमन्यु ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि निपुण ने 33 रन देकर 2 और मृदुल ने 31 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं दिन के दूसरे मैच में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी खरड़ ने एसडब्यूएस क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम को 120 रन से से हरा दिया।