फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रदेश की 17 मंडियों में एक जून से होगी सूरजमुखी की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 जून तक राज्य में सूरजमुखी की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 7280 रुपये तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जल्द ही सूरजमुखी की प्रदेश में खरीद शुरू करेगा। प्रदेश की 17 मंडियों में एक जून से 30 जून तक सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। सरकार ने सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,280 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है।
विज्ञापन

रबी विपणन सीजन 2025-2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष 44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार होने का अनुमान है। हरियाणा में हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सूरजमुखी को खरीदेंगे। सूरजमुखी की खरीद के लिए राज्य की 17 मंडियों में अंबाला शहर, अंबाला कैंट, बराड़ा, मुलाना, शहजादपुर, साहा, नारायणगढ़, करनाल, इस्माइलाबाद, थानेसर, थोल, शाहबाद, लाडवा, बबैन, झांसा, बरवाला (जिला पंचकूला) और जगाधरी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें