फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने रिश्वतकांड की एफआईआर को दी हाईकोर्ट में चुनौती, सरकार को नोटिस

Thu, 14 Sep 2023 08:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोप के अनुसार शाम सुंदर अरोड़ा ने जांच को दबाने के लिए विजिलेंस के एआईजी से सौदेबाजी की थी और 50 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसके बाद ट्रैप लगाकर विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सुंदर शाम अरोड़ा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वतकांड में फंसे पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की विजिलेंस एफआईआर रद्द करने की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अरोड़ा ने उनके खिलाफ विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपये रिश्वत देने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। अरोड़ा ने याचिका में कहा है कि विजिलेंस को किसी गैर-सरकारी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का अधिकार ही नहीं है। जिस समय उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था उस समय वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे। ऐसे में विजिलेंस को यह अधिकार ही नहीं था कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करे और गिरफ्तार करे।

पिछले साल अक्तूबर में विजिलेंस टीम ने जीरकपुर में विजिलेंस के एआईजी को 50 लाख रुपये रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रही थी। इस मामले में उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


आरोप के अनुसार अरोड़ा ने जांच को दबाने के लिए विजिलेंस के एआईजी से सौदेबाजी की थी व 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके बाद ट्रैप लगाकर विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें