फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिन की बारिश के बाद निकली धूप, अब 15 जुलाई से फिर बारिश का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिन की जोरदार बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप निकली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान पर भी इसका असर देखने को मिला और तीन दिन बाद पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना कम है लेकिन 15 जुलाई से फिर बारिश हो सकती है।मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि मंगलवार को पूरे शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, सोमवार सुबह 8.30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8.30 बजे के बीच 110.6 एमएम बारिश हुई है। इसकी वजह से तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग की तरफ से बताया गया कि 15 जुलाई से एक बार फिर बारिश हो सकती है, जो रुक-रुक कर अगले कुछ दिन तक जारी रहेगी। एक जून से मंगलवार शाम 5:30 बजे तक शहर में अब तक कुल 729.8 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में अब तक दोगुनी बारिश है।
विज्ञापन


आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम साफ रहेगा। दिन में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

कल कैसा रहेगा मौसम
रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें