फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेसर्स गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स को अदालत के समक्ष पेश होने का समन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत अभियोजन शिकायत (पीसी) दर्ज की है। अब इस मामले में जीबीपीपीएल के निदेशक सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, रमन गुप्ता, विनोद गुप्ता और अन्य को विशेष न्यायालय (पीएमएलए) चंडीगढ़ के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किए गए हैं।दरअसल, ईडी की ओर से 21 नवंबर 2023 को मेसर्स गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन की शिकायत दी गई थी। इसे पीएमएलए कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए स्वीकार कर लिया था। मेसर्स गुप्ता बिल्डर्स पर चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर में करीब 1500 करोड़ की प्रॉपर्टी घोटाले के मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि जीबीपीपीएल और उसके निदेशकों ने विभिन्न परियोजनाओं में विभिन्न व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों के बदले बुकिंग और अग्रिम भुगतान के रूप में घर-खरीदारों और निवेशकों से करोड़ों करोड़ रुपये एकत्र कर उनको धोखा दिया। घर-खरीदारों और निवेशकों का पैसा परियोजनाओं के विकास पर खर्च करने के बजाय नकद निकासी के ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा उनसे संबंधित संस्थाओं, अन्य व्यक्तियों और व्यक्तिगत खातों में भेज दिया गया। इस पैसे का प्रयोग कंपनी की अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि खरीदने के लिए उपयोग किया गया था। नए घर खरीदारों और निवेशकों को नई परियोजनाओं के लांच की आड़ में अधिक पैसा निवेश करने का लालच दिया गया। उन्हें विश्वास दिया गया कि इससे उनको अच्छा रिर्टन मिलेगा। जीबीपीपीएल और उसके निदेशकों ने निवेशकों के रुपयों का प्रयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया। जांच के दौरान जीबीपीपीएल से जुड़ी संस्थाओं और व्यक्तियों के विभिन्न ठिकानों की तलाशी भी ली गई। तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें