फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल से नहीं बदले तार, लोग भुगत रहे सजा, पावर कट से परेशान

Sat, 02 Jul 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बिजली विभाग ने 14 सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर और केबल 30 साल से नहीं बदले हैं। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में लगातार कट लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में बिजली के 2.5 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें बिजली का लोड केवल 40 हजार लोगों का नापा जाता है। जबकि 1.90 लाख लोगों से से आने वाला बिजली लोड नहीं नापा जाता है। इसी कारण शहर में पीक ऑवर में लोड बढ़ने से बिजली चली जाती है। पूरे शहर में 14 सब स्टेशनों में 2500 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जो अपनी समय सीमा पूरी कर चुके हैं। इसके बाद भी इन्हीं से काम चलाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर के अलावा शहर के सब स्टेशन के तार भी 30 साल से नहीं बदले गए हैं। स्मार्ट ग्रिड सिस्टम तैयार करने के लिए 201 करोड़ का बजट बनाया गया था। इसके बाद भी यह पैसा पास नहीं हो सका। 
विज्ञापन


इन इलाकों में हैं दिक्कतें
ट्रांसपोर्ट चौक पर ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद सेक्टर 18, 19, 21, 27, 28, और इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संबंधित शिकायतें बढ़ गई हैं। 10 दिन बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। शहर के सेक्टर 8, 9, 17, 27, 34, 43, 44, 45, 49, 52, 56 में भी बिजली कट की समस्या बनी हुई है। यहां पर भी ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। कट दोपहर 2 से 5 बजे तक लग रहे हैं।

इसलिए लग रहे कट
शहर में बिजली विभाग को लोड की सही जानकारी नहीं है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। शहर के रेजिडेंशियल एरिया में सही तरीके से लोड नापने की बिजली विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। पीक ऑवर में लोड बढ़ने से बिजली सप्लाई में फॉल्ट आ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर की बिजली व्यवस्था ठीक की जाएगी। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। 
 एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चंडीगढ़।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें