चंडीगढ़। सुखना कैचमेंट इलाके में हो रही बारिश से लेक का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे निपटने के लिए शनिवार को अगस्त में दूसरी बार सुखना का फ्लड गेस्ट खोलकर अतिरिक्त पानी निकालना पड़ा। शनिवार को सुखना का जलस्तर 1162.70 फीट के करीब था, जिसके बाद ही एहतिहात के तौर पर फ्लड गेट खोलना पड़ा। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से आसपास के एरिया को अलर्ट भी जारी किया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। इस बार सुखना का पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है। दरअसल, पिछले साल एक साथ पानी छोड़े जाने से बलटाना इलाके में बाढ़ आ गई थी। इससे काफी नुकसान हुआ था।