उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन ने पिछले तीन वर्षों से राज्य की जनता की समस्याएं नहीं सुनीं। वह मुख्यमंत्री कहलाने के योग्य ही नहीं है। सांसद बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब के मंत्री नशा और रेत माफिया को संरक्षण देकर पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप ही पंजाब की जीएसटी आमद 35 प्रतिशत घटी है, जबकि हरियाणा की जीएसटी गत वर्ष की अपेक्षा बढ़ी है।
गैंगस्टरों की बढ़ती वारदात पर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा कि जेलों में बैठे-बैठे ही वारदात कर रहे हैं। क्योंकि जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का उन्हें संरक्षण प्राप्त हैं। बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा माफ न करने पर बादल ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही शिअद का शिष्टमंडल गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रकाश सिंह भट्टी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल का फिरोजपुर का सांसद बनना बल्लूआना व अबोहर हलके के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि राज्य में शिअद की सरकार आने पर सुखबीर बादल द्वारा इन हलकों में चहुंमुखी विकास कराए जाएंगे।
सुल्तानपुर लोधीः राजोआना की सजा माफी पर गृह मंत्री से मिलेंगे लौगोवाल
एसजीपीसी के लगातार तीसरी बार प्रधान बनने के बाद पहली बार सुल्तानपुर लोधी पहुंचे भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि बलंवत सिंह राजोआना की सजा माफी के मामले को लेकर जल्द ही वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह बुधवार को गुरुद्वारा श्री हट साहिब में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के लिए स्थापित लेबोरेटरी का उद्घाटन करने आए थे।
इस दौरान भाई लौंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी सिख मसलों की पैरवी के लिए हमेशा वचनबद्ध है और रहेगी। राजोआना मामले में केंद्र सरकार के एकदम बदले फैसले को लेकर ही गृह मंत्री से मिलेंगे। इस मामले समेत समस्त सिख मसलों पर एसजीपीसी दृढ़ता से पहरा देती रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर पर सियासत नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान और भारत के राजनेताओं को ऐसी किसी बयानबाजी के दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिए, जिससे कॉरिडोर पर किसी किस्म का असर न पड़े।