फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड : सुखबीर बादल बोले- मैं अजीत सिंह से कभी नहीं मिला, विजय प्रताप के खिलाफ करुंगा मानहानि का मुकदमा

Tue, 20 Apr 2021 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल, आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सोमवार को कहा कि वे कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में गवाह अजीत सिंह से कभी भी नहीं मिले। वे आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ झूठा दावा करने के लिए मानहानि की मुकदमा दायर करेंगे। गवाह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में नौकरी के वादे के साथ लुभाने की कोशिश के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट है कि आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को अकाली दल और बादल परिवार को निशाना बनाने का जुनून सवार था और इसी उद्देश्य से उन्होंने राज्य के डीजीपी को दुर्भावनापूर्ण पत्र भेजकर ये गलत आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आईजी को हाईकोर्ट में कोटकपूरा गोलीकांड की कार्रवाई के बारे में पता था कि उनकी जांच को दरकिनार कर दिया जाएगा। हाल ही के आरोप इस गहरी साजिश तथा हताशा का नतीजा हैं।

उन्होंने कहा कि आईजी ने कांग्रेस सरकार के कहने पर इस मामले में अकाली दल और उसके वरिष्ठ नेताओं को फंसाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। अब वे वरिष्ठ लीडरशीप को बदनाम करने के लिए एक पत्र का सहारा ले रहे हैं। यह आईजी द्वारा अपने पद के दुरुपयोग करने का स्पष्ट मामला है ताकि दोषियों को पकड़ने के बजाय अपने राजनीतिक आकाओं को खुश कर सकें। सुखबीर ने कहा कि मेरे वकील इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यह मुझे बदनाम करने की गहरी साजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें