फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन : अब सुखबीर बादल बोले- सबसे पहले पीएम मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह लगवाएं

Fri, 15 Jan 2021 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को भाजपा के 10 जिला स्तरीय नेताओं को अकाली दल में शामिल किया। इस दौरान सांसद सुखबीर बादल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए टीकाकरण शनिवार से शुरू हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि सबसे पहले वह खुद को वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि विदेश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सबसे पहले खुद को वैक्सीन लगवा रहे हैं, इसके बाद ही देश के लोगों को लगाई जा रही है। 

विज्ञापन


बादल ने कहा कि इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी सबसे पहले खुद वैक्सीन लगवानी चाहिए। सांसद बादल ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सरकार संभाली थी तो सरकार के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ढिंढोरा पीट रहे थे कि खजाना खाली है। लेकिन निगम चुनाव सिर पर आते ही पूरे प्रदेश में सियासी लाभ लेने के लिए विकास कार्यों को निपटाया जा रहा है। 

उन्होंने अपने चचेरे भाई एवं वित्तमंत्री मनप्रीत बादल से सवाल किया कि अब खजाना कैसे और कहां से भर गया। सांसद बादल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री बनकर नहीं बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में सरकार चला रहे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की नीयत में खोट
सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत में खोट है। इसी कारण है वह किसानों की मांगों को लटकाने के लिए बेनतीजा बैठक कर रही है। अगर केंद्र सरकार देश के किसानों के हित में सोचती है तो तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेती। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें