फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े ड्रामेबाज और धोखेबाज हैं'

Thu, 14 Jan 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने माघी कांफ्रेंस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े ड्रामेबाज और धोखेबाज हैं। यह पार्टी अपने मूल उद्देश्यों के विपरीत अपने खास काम कर रही है। इस समय दिल्ली में विधायक प्रधानमंत्री से भी ज्यादा वेतन ले रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं चुनाव से पहले आप के नेताओं ने इसके विपरीत दावे किए थे। सुखबीर ने कहा कि टोपी वाले नेताओं ने दिल्ली में सरकारी कोठियां ले ली हैं। गनमैन भी रखें हैं। सरकारी चेयरमैन व अन्य पद भी नहीं छोड़ रहे। पंजाबियों को ऐसी पार्टियों से सचेत रहना चाहिए।

सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल तो हर मामले में केंद्र के साथ बहस करने लग जाते हैं। ऐसे में वे केंद्र से विकास कैसे करवाएंगे। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने अपने पिता मुख्यमंत्री बादल को युग पुरुष घोषित करते हुए कहा कि उनके जैसा इंसान कभी पैदा ही नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब ने गठबंधन सरकार के नौ साल के कार्यकाल में जितनी तरक्की की है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 2017 में दोबारा गठबंधन सरकार आने पर सूबे की सभी गलियां सीमेंट से पक्की बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हर हलके के विकास पर 30 से 40 करोड़ जारी किए जाएंगे। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के विधायकों में निराशा का माहौल है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव ढींढसा, बलविंदर भुंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत राज्य की अन्य लीडरशिप भी हाजिर थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें