फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल का IG कुंवर विजय प्रताप को खुला चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं

Fri, 31 May 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को खुला चैलेंज किया है कि यदि उनमें हिम्मत है तो वह उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं।

विज्ञापन


सुखबीर गुरुवार को फरीदकोट पुलिस हिरासत में नौजवान की मौत के मामले में एसएसपी दफ्तर के सामने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी जताने पहुंचे थे। 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल शुरू से ही कह रहा है कि एसआईटी द्वारा जांच के नाम पर ड्रामा किया जा रहा है।

विज्ञापन

फरीदकोट पहुंचे सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिअद नेताओं को बदनाम करने की मंशा से ही यह एसआईटी गठित की है। उन्होंने कहा कि एसआईटी द्वारा बेअदबी की घटनाओं के पीछे उनके नाम को उछाला जा रहा है, जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। 

इस मौके पर उन्होंने पुलिस हिरासत में मारे गए जसपाल सिंह के परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत काफी खराब हो चुकी है और सरकार नाम की कोई चीज ही दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इंसाफ के लिए शिअद उनके साथ खड़ा है और उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।

जरूरत पड़ने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दी जाएगी। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल, परिवार को साथ लेकर एसएसपी राजबचन सिंह संधू से मिले और उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ देने की मांग रखी। फरीदकोट के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ व शिअद के पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके भी पीड़ित परिवार के साथ मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें