फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल व उनके बच्चों की फोटो से छेड़छाड़, फेसबुक पर अपलोड

Thu, 27 Jun 2019 04:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व उनके बच्चों की फोटो से छेड़छाड़ करके फेसबुक पर अपलोड करने का मामला आया है। लुधियाना में एक आरोपी के खिलाफ डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने जुटी है।
विज्ञापन


अभी तक हुई जांच में सिर्फ इतना पता चल सका है कि आरोपी बटाला के गांव तलवंडी रामां का रहने वाला है। जांच करने के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मांग की गई है कि वह आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

शिअद लीगल सेल प्रधान एडवोकेट उपकार सिंह घुम्मण ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल की गई है। इसमें शिअद प्रधान सुखबीर बादल, उनकी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उनके बच्चों को नाभा जेल में मारे गए बिट्टू के भोग में बैठा दिखाया गया।

इस फोटो को सुखविंदर सिंह सुखी के फेसबुक अकाउंट से जारी किया गया। जबकि यह फोटो श्री हरिमंदिर साहिब की है, जहां पर सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल अपने परिवार के साथ मत्था टेकने के लिए गए थे। आरोपी ने इस फोटो से छेड़छाड़ करके इसे इस तरह पेश किया कि वह बिट्टू के भोग में बैठे हैं।

यही नहीं आरोपी ने दोनों नेताओं के नाम के पीछे इंसा शब्द का इस्तेमाल भी किया। सुखबीर बादल एक अमृतधारी व्यक्ति हैं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मानते हैं। ऐसी फोटो शेयर करके आरोपी ने सिख भावनाओं से साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल को दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें