सांसद हंस राज हंस मूल रूप से गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। हंस दलित नेता हैं और वाल्मीकि समाज से हैं। उनका घर जालंधर में है और भाजपा के पास जालंधर में कोई बड़ा चेहरा नहीं है।
दिल्ली पश्चिमी से सांसद और सूफी गायक हंस राज हंस को अभी तक भाजपा हाईकमान ने टिकट नहीं दिया है, हालांकि अभी उनके क्षेत्र से किसी अन्य को भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस कारण अब यह अटकलें लग रही हैं कि उनको पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
भाजपा रिजर्व सीट से वे जालंधर या होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि हंस का कहना है कि वह पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी जो फैसला करेगी वह तैयार हैं।
गौरतलब है कि हंस राज हंस दलित नेता हैं और वाल्मीकि समाज से हैं। उनका घर जालंधर में है और भाजपा के पास जालंधर में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। सांसद हंस राज हंस मूल रूप से गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। पंजाब के सूफी गायकों में हंस राज हंस अपने समय पर पहले नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
हंस पाकिस्तान के सबसे बड़े गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ भी गाना गा चुके हैं। बता दें कि हंस राज के दोनों बेटे पंजाब के चर्चित गायक हैं। वह नकोदर में डेरा लाल बादशाह के गद्दीशीन भी हैं। उनके श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। हंस पहले भी जालंधर से शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने उनको दिल्ली से टिकट दिया तो वह जीत गए थे।