फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधा भारद्वाज को हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान, कार्यकारी अध्यक्ष बनीं

Tue, 24 Sep 2019 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुधा भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान चुनावी बेला में सुधा भारद्वाज को सौंपी गई है। सुधा बतौर कार्यकारी अध्यक्ष अपनी सेवाएं देंगी। वर्तमान में वह प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रही थीं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सुधा को अगले आदेशों तक कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कार्य करने का जिम्मा सौंपा है। 

विज्ञापन


उनकी नियुक्ति की जानकारी पत्र के जरिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को भेज दी गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद सात सितंबर के बाद से खाली चल रहा था। सात सिंतबर 2019 को महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान भाजपा में शामिल हो गई थीं। सुमित्रा 19 फरवरी 2014 से कांग्रेस महिला अध्यक्ष थीं। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्हें पद पर बने रहने के निर्देश मिले थे। सुमित्रा कांग्रेस की गुटबाजी से परेशान थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें