फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की अचानक गिरी छत, बाल-बाल बचा गरीब का परिवार

Sun, 13 Nov 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
अचानक गिरी छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीता भवन रोड पर बनी गरीबों की बस्ती में रहते सोहन लाल और उसकी पत्नी जैलो कौर ने बताया कि रविवार की सुबह करीब तीन बजे जब पूरा परिवार कमरे में सो रहा था, अचानक छत से कुछ आवाजें आईं।
विज्ञापन


 उन्हें आभास हुआ कि कमरे की छत गिरने वाली है और जैसे ही सभी सदस्यों को उठाकर बाहर निकाला, पलक छपकते ही छत गिर गई। सभी सदस्य बाल बाल बच गए लेकिन घर का सारा सामान बर्बाद हो गया। 

कमरे में रखे टीवी, अलमारी, सिलाई मशीन, चारपाई, पंखा तथा रसोई का सामान बर्बाद हो गया। पूरा परिवार एक ही कमरे में जिंदगी गुजार रहा था। पीड़ित दंपति ने कहा कि वे दोनों मजदूरी करके परिवार को पाल रहे हैं।
विज्ञापन


दोबारा से कमरा बनाने व घर का सामान खरीदने में वे आर्थिक तौर पर असमर्थ हैं। लिहाजा सरकार उन्हें उचित मुआवजा दे और कमरे का निर्माण करवाकर दे। अन्यथा वे सड़क पर खुले आसमान में रहने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें