फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अचानक तेज हवाओं के साथ कुछ देर बारिश, फिर निकली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के मौसम का मिजाज मंगलवार को कई बार बदला। पूरे दिन तेज धूप रही लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे तापमान में 5 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि बारिश इतनी कम हुई कि मौसम केंद्र भी इसे ट्रेस नहीं कर सका। कुछ देर बाद ही दोबारा तेज धूप भी खिल गई।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में दोपहर ढाई बजे के करीब बारिश हुई। कुछ इलाकों में यह बारिश महज 10 मिनट तक ही हुई जबकि कुछ इलाके सूखे रह गए। अब बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.8 दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 27 और 28 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन उसके बाद फिर पारा बढ़ेगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मार्च से 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से करीब 8.8 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें