हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को सरकार ने हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का भी चेयरमैन नियुक्त किया है। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में बराला के साथ दो सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें डॉ. भीम सिंह और धर्मवीर नांदल शामिल हैं। किसान कल्याण प्राधिकरण किसान हित में बनने वाली योजनाओं को लेकर काम करेगा।