फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने जीते पुरस्कार

Tue, 21 Oct 2025 07:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के यूआईएफटी विभाग में दीपोत्सव की रंगीन छटा बिखरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड वोकेशनल डेवलपमेंट (यूआईएफटी वीडी) में दीपावली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई, जिसके बाद छात्रों ने रंगोली, मेहंदी, रील मेकिंग और लिप्पन आर्ट जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में कशिश ने पहला, परनीत कौर ने दूसरा और स्विय्यदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अर्शनूर ने पहला स्थान जीता। अंकिता, मेहक, कृतिका और सुहानी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि पायल और भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। लिप्पन आर्ट प्रतियोगिता में अपर्णा पहले, पवन ढिल्लों दूसरे और कशिश पंडवार तीसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में मंदीप ने पहला स्थान पाया, साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि परनीत और संजीता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का समापन जोशीले नृत्य सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें