फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले में खंड और जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभाग की योजना के अनुसार 10 सितंबर तक खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके बाद खंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिताओं में कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागिनी और नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को अपनी पसंद की विधा में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें