फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 10 नवंबर को कक्षाएं बॉयकॉट करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनेट चुनाव भंग करने के खिलाफ छात्रों ने 10 नवंबर को यूनिवर्सिटी बंद रखने और क्लासों का बहिष्कार करने का एलान किया है। उस दिन यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद किए जाएंगे। पीयूसीएसी के महासचिव अभिषेक डागर ने कहा कि यह सिर्फ यूनिवर्सिटी का नहीं बल्कि लोकतंत्र और शिक्षा की आजादी से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने हरियाणा और पंजाब के सभी छात्र संगठनों से इस आंदोलन में समर्थन देने की अपील की है। 10 नवंबर को होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में छात्र संगठनों के साथ-साथ शिक्षक यूनियनें, किसान संगठन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे। डागर ने बताया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य केंद्र सरकार तक छात्रों की आवाज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बहाल नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। 10 नवंबर को पीयू में न सिर्फ कक्षाएं बंद रहेंगी बल्कि परिसर में बड़े स्तर पर एकजुटता दिखाने का दिन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें