फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलिक कर्तव्यों और मानवाधिकारों से रूबरू होंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लीगल साक्षरता मिशन के तहत महाविद्यालयों में होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण की पहल पर काॅलेजों के विद्यार्थी मौलिक कर्तव्य और मानवाधिकारों से जुड़ेंगे। काॅलेजों में छात्र विविध साक्षरता मिशन के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिताएं महाविद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर पर होंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इन प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार कर ली है। छात्र कानूनी साक्षरता मिशन (एसएलएमएल) अभियान के तहत काॅलेज विद्यार्थी विकलांग व्यक्तियों का अधिकार, निराश्रित महिलाओं और बच्चों का अधिकार, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता और सामान्य जागरूकता, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दहेज निषेध, यौन उत्पीड़न, सूचना व शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, रैगिंग, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से अवगत कराया जाएगा। छात्र कानूनी साक्षरता मिशन का मूल उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ जनता को भी समाज में उनके व्यवहार को आधिकारिक तरीके से नियंत्रित करने के लिए कानून के नियमों और अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा उसी दिन की जाएगी और 20 अप्रैल तक महाविद्यालयों की ओर से मुख्यालय को विजेताओं के नाम भेजने होंगे। जिला स्तर पर कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं 25 से 30 अप्रैल तक होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें