चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में संयुक्त मोर्चा की ओर से सीनेट रिफॉर्म की मांग पर मौन मार्च निकाला गया। यह मार्च स्टूडेंट सेंटर से शुरू होकर प्रशासनिक भवन तक चला। इसमें कहा गया कि पीयू को दलगत राजनीति से मुक्ति दिलाई जाए ताकि छात्र संघ, शिक्षक संघ व कर्मचारी संघों को उनका उचित स्थान मिल सके। इस राजनीति के कारण पीयू को लगातार नुकसान हो रहा है। छात्रों ने चांसलर को भी पत्र लिखा। कहा कि सीनेट में बदलाव की जरूरत है। इस मौके पर छात्र नेता रजत गौतम, गुरु परवेज सैला, गगन चौधरी, दिनेश चौहान, सुमित रूहल आदि मौजूद रहे।