फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हॉस्टल मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों ने मेस के खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की है। विद्यार्थियों का आरोप है कि हॉस्टल मेस में परोसे जा रहे खाने में कीड़े मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे विद्यार्थियों की सेहत और खाने की स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीबीए के विद्यार्थियों शौर्य खत्री और अपूर्व सिंह ने प्रिंसिपल को लिखे पत्र में मेस की जांच करवाने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि खाने की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मेस का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने और विद्यार्थियों को साफ-सुथरा व सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें