फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू वीसी कार्यालय के बाहर छात्र संगठन सोई, पीएसयू ललकार व अन्य छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। पीयू प्रशासन ने छात्रों को सीनेट चुनाव का कार्यक्रम दिया तो छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

छात्र संगठन सोई की ओर से कई दिनों से धरना दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि सीनेट चुनाव करवाया जाए और पीयू शासन सुधार को बनी रिपोर्ट वापस होनी चाहिए। कई दिनों से छात्रों की मांगों पर पीयू प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। उसके बाद आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीयू प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने छात्रों को सीनेट चुनाव कार्यक्रम दिया। साथ ही अन्य मांगों पर भी कार्रवाई करने को कहा। आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें