फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फीस वृद्धि के खिलाफ पीयू में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के उपाध्यक्ष हर्षदीप सिंह बाठ ने छात्रों के साथ मिलकर वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान हॉस्टलों में गेस्ट के तौर पर रहने वाले छात्रों की फीस और परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी को वापिस लेने की मांग की गई। उपाध्यक्ष हर्षदीप सिंह बाठ ने बताया कि प्रदर्शन के बाद छात्र वीसी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे। इसके बाद शाम को डीएसडब्ल्यू प्रो. जतिंदर ग्रोवर ने बैठक की। उन्होंने कहा कि हॉस्टल फीस बढ़ाने का फैसला सिंडिकेट की ओर से पास किया गया था। इसलिए उन्होंने इस मसले को अगली बार दोबारा सिंडिकेट में रखने को लेकर आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि पीयू की ओर से हर क्षेत्र में फीस को लगातार बढ़ाया जा रहा है जबकि सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई सुधार नहीं किया जा रहा। पीयू की ओर से बढ़ाई गई फीस के अनुसार छात्रों को गेस्ट के तौर पर हॉस्टल अलॉट होने पर अब 80 रुपये प्रतिदिन के बजाय 100 रुपये प्रतिदिन अदा करने होंगे। वहीं बिजली के बिल में भी बढ़ोतरी की गई है। इसको लेकर छात्र कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें