फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली MMS कांड: देर रात तक प्रदर्शन करते रहे छात्र, प्रशासन का दावा- पुलिस से बातचीत के बाद छात्र संतुष्ट

Mon, 19 Sep 2022 06:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

डीसी और एएएसपी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बात की। उन्हें एसआईटी और मजिस्ट्रेट जांच का भरोसा दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने छात्रों से बातचीत की। प्रशासन का दावा है कि पुलिस से बातचीत के बाद छात्र संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
छात्रों से बात करते डीआईजी भुल्लर... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है जिसके बाद छात्रों का रुख नरम पड़ा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद भी छात्रों ने देर रात तक प्रदर्शन बंद किया। वहीं, प्रबंधन ने कहा कि दो दिन कॉलेज में पढ़ाई नहीं होगी। मामले को लेकर छात्र कल्याण निदेशक अरविंदर कंग ने कहा कि पुलिस ने  छात्रों से बातचीत की है और वे अब संतुष्ट हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों ने मीडिया के सामने नहीं आने का फैसला लिया है क्योंकि वे फ्रेशर हैं, अभी-अभी 12वीं पूरी की है। पंजाब के डीआईजी ने गुस्साए छात्रों से बात करने के बाद कहा कि हर हाल में कानून का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने की छात्रों को समझाने की कोशिश  
इससे पहले डीसी अमित तलवार व एसएसपी विवेकशील सोनी के अलावा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की। उनके सामने कुछ प्रस्ताव भी रखे लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे। रात साढ़े 10 बजे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब संघर्ष करना है तो वे जारी रख सकते हैं लेकिन अब माइक का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके बाद विद्यार्थियों ने उसी छात्रावास के बाहर जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही मांग रखी कि जिला प्रशासन व यूनिवर्सिटी ने जो बयान दिया है, उसे वापस ले और फॉरेंसिक जांच पूरी होने का इंतजार करे।



डीसी और एएएसपी ने छात्रों से बात की। इसमें एसआईटी और मजिस्ट्रेट जांच का भरोसा दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान जो छात्रा रात को बेहोश हुई थी, उसे विद्यार्थियों के सामने रूबरू करवाया। साथ ही छात्रा ने कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी। अब वह ठीक है और किसी ने सुसाइड नहीं किया है। 
विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थियों ने दलील रखी कि यूनिवर्सिटी में कपड़े पहनने की आजादी होनी चाहिए। इस पर यूनिवर्सिटी ने कहा कि जिन कपड़ों को परिजन पहनने की अनुमति देते हैं, उसकी उन्हें भी अनुमति होगी। विद्यार्थियों ने बताया कि रात को लाठीचार्ज किया गया है। ऐसे में कई विद्यार्थियों के फोन टूटे हैं। एक लड़की घायल हुई है। उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही हॉस्टल वार्डन को बदलने की भी मांग की। इन सब मांगों पर बातचीत अधर में हैं।

चंडीगढ़ में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्र संगठनों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रविवार को छात्र संगठन एबीवीपी, इनसो, सथ, एएसए ने पीयू और कॉलेज परिसर के साथ सेक्टर-17 में प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं पीयू के एसएफएस के सदस्य सीयू में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी पहुंचे। सभी छात्र संगठनों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही मांग की है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना की प्रशासन निष्पक्ष जांच करवाए तथा जो भी दोषी हो, उस पर सख्त कार्रवाई करे। कहा यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है और शिक्षण संस्थानों पर एक धब्बा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें