फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: याैन शोषण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के एक कॉलेज में सोमवार को विद्यार्थियों ने शिक्षक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षक पर कुछ छात्राओं के याैन शोषण का आरोप है। काॅलेज की आंतरिक शिकायत कमेटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक को सोमवार को जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचे। जांच में अब तक कोई ठोस परिणाम सामने न आने पर गुस्साए छात्रों ने शिक्षक और डीएवी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़ित छात्राओं ने 11 सितंबर को ईमेल के माध्यम से युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, कॉलेज प्रशासन, शिक्षा विभाग को शिकायत भेजी थी। आरोप था कि शिक्षक आपत्तिजनक बात करता है, देर रात मैसेज करता है और अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत के बाद काॅलेज प्रशासन ने शिक्षक को छुट्टी पर भेज दिया था। अब वह सिर्फ जांच कमेटी की पूछताछ के लिए कॉलेज आ रहे हैं।
कमेटी की ओर से मामले में गोपनीयता के साथ कार्रवाई की जा रही है। पीयू की पंजाब फेमिनिस्ट यूनियन ऑफ स्टूडेंट्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया और कॉलेज प्रशासन ने निष्पक्ष जांच की मांग की। नियमों के अनुसार, आंतरिक शिकायत कमेटी को शिकायत मिलने के 90 दिन के अंदर जांच पूरी करनी होती है। इसके 10 दिन के अंदर शिकायतकर्ता को रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें