फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रों ने रूबी फल से तैयार किया पेय पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों विभुशित सिंह और सौरव कांसल की ओर से रुबी फल से पेय पदार्थ फिजा तैयार किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. अमृतपाल तूर की ओर से पेय-पदार्थ को विभाग के तीन दिवसीय फेस्टिवल सायनाइड में लांच किया जाएगा। फेस्टिवल 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चलेगा। छात्रों ने बताया कि पेय पदार्थ को रूबी फल के एक्सट्रैक्ट और हिमालयन स्प्रिंग वाटर के साथ मिलाकर तैयार किया जाएगा। इसका स्वाद अच्छा बनाने के लिए जीरा, क्रेन शुगर, पैपर मिंट इत्यादि को मिलाया जाएगा। रूबी फल स्वदेशी पौधा है और जंगलों में पाया जाता है। इससे देश के कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें