फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों ने जानी बिजली के बनने और ट्रांसपोर्टेशन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में 23 से 27 सितंबर तक इंडस्ट्री-अकादमी इंटरैक्शन वीक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएस ओबरॉय पहुंचे, जिन्होंने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के बारे में बताया और बिजली के बनने से लेकर उसके ट्रांसपोर्टेशन की प्रक्रिया को समझाया। साथ ही ग्रीनहाउस गैस और सोलर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग की आवश्यकता पर भी बात की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने भी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और एविएशन के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। इसमें अरबिंदो हांडा पूर्व महानिदेशक, एएआईबी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय व अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। इन्होंने एविएशन अवसर और चुनौती पर बात की और एविएशन से भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में विद्यार्थियों को बताया। गणित विभाग ने भी डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में विद्यार्थियों को बताया। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग जैसी उभरती तकनीकों में इनोवेशन के लिए मैथमेटिक्स और कंप्यूटेशनल तरीकों की भूमिका को जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें