फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी से मचाया धमाल, झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन (एचपीएसयू) की ओर से सोमवार को लॉ ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागतम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नए छात्रों का सांस्कृतिक तरीके से स्वागत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी पेश कर धमाल मचाया। दर्शक भी अपनी जगह पर खड़ा होकर झूमने लगे।कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम व गतिविधि आयोजित करवाने के लिए एक लाख रुपये की नकद वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य मिलकर छात्र हित के लिए काम करें। इस दौरान उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। कहा कि युवा खेलकूद में हिस्सा लें और खुद को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन

सरकार दे रही खेलकूद को बढ़ावा
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेलकूद को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। सरकार युवाओं को गुणवत्ता शिक्षा देने के साथ में उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। सरकार की ओर से एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, उन्हें जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से स्पोर्ट्स में बढ़ोतरी के लिए खिलाड़ियों की वित्तीय सहायता भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें